BOB Peon Vacancy 2025: दोस्तों देश की जानी-मानी बैंक, बैंक ऑफ़ बडौदा में चपरासी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसे आप इस लेख के अंत में देख सकते है। बैंक ऑफ़ बडौदा चपरासी के 500 पदों पर परीक्षा का आयोजन करने वाली है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। बैंक ऑफ़ बडौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन 3 मई, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 23 मई, 2025 निर्धारित की गई है।
BOB Recruitment 2025 पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता एवं अन्य अर्हताओं की पूर्ति करते हों, वे दिनांक 23-05-2025 तक विभाग को अपना आवेदन हेतु प्रस्तुत कर सकते हैं।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा जारी किए गए इन चपरासी पदों को अलग-अलग कार्य के लिए चयनित किया जाने वाला है जिनमें उम्मीदवारों की योग्यताओं को प्रमुख रखा जाएगा। आज आपको इस लेख के माध्यम से आवेदन करने से समबन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी, तो लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।
BOB Peon Vacancy 2025: मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
संस्थान का नाम | बैंक ऑफ़ बडौदा |
पद का नाम | ऑफिस असिस्टेंट (peon) |
रिक्त पदों की संख्या | 500 पद |
जॉब लोकेशन | भारत के किसी भी राज्य में |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से आवेदन |
आवेदन प्रारंभ | 3 मई, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 23 मई, 2025 |
BOB Peon Vacancy 2025: आवेदन तिथि
- आवेदन प्रारंभ: 3 मई, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 23 मई 2025
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 23 मई 2025
BOB Peon Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य वर्ग, EWS, OBC को 600 को रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक एवं सभी वर्ग की मैला उम्मीदवारो को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 100 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
आप सभी को बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा
बैंक ऑफ़ बडौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 मई, 2025 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्ग को आधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष तक छुट प्रदान की जाएगी। इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 10 वीं कक्षा पास कर रखी हो।इसके साथ में स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।इसके साथ में आपको बताते चले की जिन राज्यों के लिए भर्ती लागू की गई है उम्मीदवार मूल रूप से उन्हीं राज्यों का निवासी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा- जो की ऑफलाइन होगा, जिसमे आपसे 100 प्रश्न पूछे जांएगे, जिसके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नही है।
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखत चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आवेदन करने के लिए आपको BOB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको करियर सेक्शन में “Current Opportunities” पर क्लिक करना होता है।
- अब “बैंक ऑफ़ बडौदा भर्ती 2025” की लिंक पर क्लिक करे।
- “Apply Online 2025” पर क्लिक करे।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से भर दे।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- इसके बाद में फॉर्म को आप सबमिट कर दे।
Read More-